बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- अरियरी में लगा रोजगार मेला, युवाओं की उमड़ी भीड़ दो दिवसीय कैंप में 150 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य आठ कंपनियां मेले में हो रही शामिल, देगी रोजगार फोटो 09 शेखपुरा 02 - अरियरी के प्रखंड परिसर में लगे जॉब कैम्प में भाग लेते युवा। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला नियोजनालय द्वारा अरियरी प्रखंड परिसर में दो दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शनी मेला लगाया गया। इसकी शुरुआत जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने किया। रोजगार मेले में काफी संख्या में युवा पहुंचे और स्किल के अनुसार जॉब की जानकारी ली। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि दो दिवसीय रोजगार कैंप में आठ कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर आयोजित रोजगार कैंप में दो दिनों में 150 से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य रखा गया ह...