बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- अरियरी प्रखंड मुख्यालय के पास किसान महासभा का धरना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिला भारतीय किसान महासभा के आह्वान पर जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर किसान महासभा के लोगों ने धरना दिया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव कमलेश मानव ने बताया कि 12 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया गया। भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने, सिंचाई परियोजनाओं का जीर्णोद्वार करने, सरकारी नलकूपों को चालू करने, सकरी-नाटी नदियों को आपस में जोड़ने, कोड़िहारी नदी में छिलका का निर्माण आदि मुख्य मांगें शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.