बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- अरियरी के महुली चौक पर वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली रंगदारी नहीं देने वाले वाहन चालकों से गुर्गे करते हैं मारपीट वाहन पड़ाव की नहीं होती है बंदोबस्ती फिर भी वसूली जाती है राशि एसपी ने कहा, अवैध वसूली करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी के महुली चौक के पास वाहन पड़ाव के नाम पर चालकों से खुलेआम अवैध वसूली की जाती है। एक-दो माह नहीं, करीब दो दशक से बेरोकटोक अवैध वसूली का खेल चल रहा है। विंडबना यह कि चौक से कुछ ही दूरी पर महुली थाना है। बावजूद, ऐसे अराजक तत्वों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। हद तो यह कि विरोध करने वाले वाहन चालकों के साथ मारपीट भी की जाती है। स्थानीय लोगों की माने तो महुली चौक पर प्रतिदिन वाहनों से 10 से 15 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। वसूली गैंग का मुख...