नई दिल्ली, जनवरी 28 -- अरिजित सिंह ने मंगलवार रात अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया जिसे पढ़कर उनके कई फैन्स परेशान हो गए। अरिजित ने जानकारी दी कि वह सिंगर के तौर पर अब और असाइनमेंट्स नहीं लेंगे। इस पर उनके साथ के लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दिख रही हैं। वहीं लोग समझ नहीं पा रहे कि अरिजित ने ब्रेक लिया है या अब कभी गाएंगे ही नहीं। अब एचटी सिटी ने अरिजित सिंह के करीबी कुछ लोगों से बात करके जानने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि लोग जैसा समझ रहे हैं, वैसा नहीं है।अरिजित नहीं ले पा रहे ऑफर्स अरिजित सिंह के एक करीबी ने बताया, 'अरिजित अपनी बतौर डायरेक्टर अपनी डेब्यू फिल्म में बिजी होने वाले हैं। वह लंबे समय से इसके लिए काफी पैशनेट हैं। इसके लिए उनका काफी समय और एफर्ट्स लगेंगे। कई ऑफर्स के बाद भी वह इन्हें ले नहीं पाएंगे। वह अपनी डायरेक...