बिहारशरीफ, जुलाई 13 -- बेन प्रखंड में दौड़ी शोक की लहर बेन, निज संवाददाता। प्रखंड की अरावां पंचायत की मुखिया सुषमा देवी का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही प्रखंड व पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी। जफरा गांव स्थित उनके निवास स्थान पर संवेदना प्रकट करने वाले लोगों का तांता लग गया। उनके पति राजेश सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। ग्रामीणों ने बताया कि वे पंचायत के लोगों के लिए दिनरात खड़ी रहती थीं। उनके पास से कोई खाली हाथ नहीं लौटा। मृदुभाषी होने के साथ मिलनसार भी थे। उनका अचानक चला जाना लोगों के लिए बड़ी क्षति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.