गुड़गांव, जून 26 -- सोहना,संवाददाता। नगर परिषद सोहना ने अरावली पहाड़ी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। बुधवार को रायपुर से लगती अरावली पहाड़ी में 11 फार्म हाउसों को ध्वस्त कर दिया गया, साथ ही अवैध रूप से बनाई गई तारकोल की सड़क को भी उखाड़ दिया गया। यह कार्रवाई अरावली क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर परिषद की टीम बुधवार दोपहर पहले अरावली पहाड़ी पहुंची। टीम को देखते ही अवैध निर्माण कार्य में लगे मजदूर और ठेकेदार अपना अधूरा काम छोड़कर भाग खड़े हुए। इस अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था, जिसके चलते किसी भी फार्म हाउस मालिक या ठेकेदार ने किसी प्रकार का विरोध नहीं किया। फार्म हाउसों की चारदीवारी बनाने वाले ठेकेदार और उनके प्रबंधक दूर खड़े होकर कार्रवाई को ...