फरीदाबाद, जुलाई 22 -- फरीदाबाद में वन विभाग जल्द ही अरावली क्षेत्र में पीएलपीए (पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम) की जद में आने वाले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के चार सेक्टरों में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा है। वन विभाग जल्द ही संबंधित निर्माणों के मालिकों को जगह खाली करने का नोटिस जारी करेगा। दूसरी ओर, वन विभाग ने एचएसवीपी के अधिकारियों से दूसरी जमीन की मांग की है। यदि एचएसवीपी जगह उपलब्ध करा देता है, तो सेक्टरों में बने निर्माणों को गिराने की कार्रवाई रद्द हो सकती है। अरावली क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले दिनों अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पहले चरण की कार्रवाई में 240 निर्माणों को गिराया था। अब दूसरे चरण की कार्रवाई की तैयार की जा रही है। दूसरे चरण में अरावली क्षेत्र में बने सेक्टर-21सी, 44, 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.