फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अरावली क्षेत्र में गर्मी के मौसम को देखते हुए वन एवं वन्यजीव विभाग ने कच्चे तालाबों की मरम्मत कराने की योजना बनाई है। योजना पर मार्च में कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे अप्रैल-मई की भीषण गर्मी से पहले जानवरों और पक्षियों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध कराया जा सके। अरावली क्षेत्र में बने कच्चे तालाब कई सालों से गाद से भरे हुए हैं, उनके किनारे टूट चुके हैं, जिससे बारिश का पानी लंबे समय तक नहीं रुक पाता। वहीं टैंकरों पानी भी निकल जाता है। गर्मियों में जल स्रोत सूख जाने से वन्यजीवों और पक्षियों को पानी के लिए दूर तक भटकना पड़ता है, जिससे वन्यजीवों को पानी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। पानी की तलाश में कई बार जानवर आबादी क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना र...