अमरोहा, दिसम्बर 27 -- अमरोहा। अरावली की पहाड़ियों को काटकर खनन किए जाने के विरोध में स्थानीय जज्बा फाउंडेशन अध्यक्ष इकबाल खान अमरोहवी शुक्रवार को स्थानीय गांधी मूर्ति चौराहे से स्कूटी पर सवार होकर रवाना हुए। अरावली की पहाड़ियों के संरक्षण की मांग की। बताया कि वह रास्ते में लोगों को इस ओर जागरुक करते हुए अरावली की पहाड़ियों की महत्ता को समझाएंगे। संगठन पदाधिकारियों ने उन्हें सफर के लिए शुभकामना दीं। इकबाल खान ने कहा कि अरावली की पहाड़ियों से खिलवाड़ किया गया तो यह कुदरत के साथ खिलवाड़ होगा। असर अमरोहा तक पहुंचेगा। इस दौरान ताजदार काजमी, साजिद मंसूरी, मोहम्मद अफजल, आशकार अहमद, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.