रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। केमरी के मोहल्ला चमारान स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक ज्योति खुराना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जब वह स्कूल पहुंची तो देखा कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा स्कूल का छज्जा तोड़ दिया गया। साथ ही आरोप लगाया कि चार फरवरी को भी स्कूल के एक कक्षा में भी कुछ लोगों ने घुसकर उसमें रखी कुर्सियां व टाइल्स तोड़ दी थीं। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.