कौशाम्बी, मार्च 18 -- कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी चाकवन रोड स्थित एक बांस-बल्ली की टाल में बीती रात अराजक तत्वों ने आग लगा दी। मंगलवार की सुबह जब टाल मालिक ने आग लगी देखा तो स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया। गौरा रोड बड़ी कुटी निवासी राम विशाल ने घर के बगल में ही बांस-बल्ली की टाल खोल रखा है। रोज की भांति सोमवार की शाम भी वह टाल बंद कर घर चले गए। देर रात किसी ने टाल में आग लगा दी। रात भर वहां रखा बांस बल्ली जलती रही, पर किसी को कानोकान खबर नहीं हुई। सुबह लगभग सात बजे टाल मालिक उठा तो टाल में आग जलती देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर पड़ोसी जुटे तो किसी तरह आग को बुझाया गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ-साथ हल्का लेखपाल को दी। हल्का लेखपाल ने घटना स्थल का निरीक्षण...