देवरिया, मई 15 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। पशु अस्पताल पर सूई लगने से कुत्ते की मौत से नाराज लोगों ने पशु मित्र को बेरहमी से पीट दिया। यही नहीं इस दौरान अस्पताल में भी उन लोगों ने जम कर तोड़ फोड़ किया। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची अराजक तत्व फरार हो गए। मझौलीराज उपनगर वार्ड नम्बर 6 के निवासी श्यामू कुमार (22) पुत्र संतोष कुमार गोंड़ सलेमपुर पशु चिकित्सालय पर पशु मित्र पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को चिकित्सालय पर मौजूद थे। 12 बजे के करीब कुछ अराजक तत्व अस्पताल में अंदर घुस गए और श्यामू कुमार की जमकर पिटाई कर दी। यहीं नहीं उन मनबढ़ों ने पशु अस्पताल में अलमारी के समान फेंकते हुए कुर्सी मेज भी तोड़ दिया। करीब आधा घंटे तक वे लोग बवाल करते रहे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक अराजकतत्व मौके से फरार हो गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.