लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर में खेत में स्थापित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा की मरम्मत कराई। जानकारी के अनुसार ग्राम करनपुर निवासी ऋषिकांत गौतम ने अपने खेत में नेशनल हाईवे 730 के किनारे बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रखी है। गुरुवार को जब वह खेत पर पहुंचे तो प्रतिमा की एक उंगली क्षतिग्रस्त दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाल अम्बर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद प्रतिमा की मरम्मत कराई गई। हालांकि प्रतिमा को किसने और किन परिस्थितियों में क्षति पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.