बरेली, दिसम्बर 13 -- अराजक तत्वों ने महान क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ की प्रतिमा को एक बार फिर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस पार्क में वर्ष 2019 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने नई प्रतिमा लगवाई थी। इस प्रतिमा को वर्ष 2020 में अराजक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया था। उस समय प्रतिमा की मरम्मत कराई गई थी। अब एक बार फिर प्रतिमा की नाक तोड़ दी गई है। शुक्रवार को लेखक सुधीर विद्यार्थी पार्क में गए हुए थे। प्रतिमा का हाल देख वो व्यथित हो उठे। उन्होंने प्रशासन से प्रतिमा को सही करवाने की मांग की है। साथ ही पार्क में सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है। सुधीर बताते हैं कि दामोदर स्वरूप सेठ महान संगठनकर्ता शचीन्द्र नाथ सान्याल और रास बिहारी बोस की टोली के प्रमुख क्रांतिकारी थे। बनारस षड्यंत्र में उन्हें सात वर्ष की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने असहयोग आंदोलन में ...