मऊ, फरवरी 11 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह ने की। उन्होंने अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के प्रारंभ में पर्व के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात, मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़, रात्रि जागरण और यातायात प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव मांगे गए।क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि पर्व पर किसी भी प्रकार की अराजकता या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात किया जाएगा, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। इसके अतिरिक्त,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.