हरिद्वार, जून 10 -- महानगर व्यापार मंडल और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर लगातार बढ़ रही अराजक गतिविधियों को लेकर चिंता व्यक्त की है। व्यापारियों का कहना है कि हाल के दिनों में हरिद्वार हाईवे पर मारपीट, स्टंटबाजी और भीड़ की ओर से उत्पात मचाने की घटनाओं में तेजी आई है, जिससे आम नागरिकों में भय का वातावरण बनता जा रहा है। महानगर व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन और एनएचआई अधिकारियों को पत्र लिखकर घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी कहा कि कुछ युवक सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के नाम पर स्टंट करते हैं और सड़कों पर अराजकता फैलाते हैं। ये लोग न केवल कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि हरिद्वार जैसे धार्मिक शहर की छवि को भी धूमिल कर रहे हैं। इन पर तत्काल और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.