पिथौरागढ़, सितम्बर 12 -- पिथौरागढ़। जनपद में शराब पीकर सार्वजनिक स्थलों में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने जनपद भर में चेकिंग अभियान चलाया। शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 7 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नगर में शांति व्यवस्था भंग करने पर कृष्णापुरी निवासी चंदन सिंह ऐरी व पंय्यापौडी में जगदीश सिंह बोरा को गिरफ्तार किया है। अराजकता व अन्य नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने 82 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...