कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। जीटी रोड पर झकरकटी पुल से टाटमिल चौराहे तक चौतरफा जाम की जड़ रोडवेज बसों की अराजकता के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का डंडा चला। बेजा तरीके से सड़क पर खड़ी 25 रोडवेज बसों के चालान काटे गए,जबकि तीन बसों को क्रेन से खिंचवाया गया। शनिवार को भी टाटमिल से घंटाघर चौराहे तक वाहनों की लंबी लाइन दिखी। उधर, पूरे शहर में सख्ती के बावजूद रॉन्ग साइड से वाहनों का निकलना जारी रहा। ट्रैफिक पुलिस ने 187 वाहनों के रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर चालान किए। टीआई पूर्वी जोन प्रथम राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्टेशन रोड से झकरकटी पुल तक चालान की कार्रवाई कराई गई। सागर हाईवे पर भी डीसीपी ट्रैफिक के निर्देश पर चालान की कार्रवाई की गई क्योंकि वहां पर आठ स्थानों पर बैरियर लगा वाहनों की गति नियंत्रित की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.