हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- हल्द्वानी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों से 107 नशेड़ी, हुड़दंगी व अनावश्यक जमघट लगाए अराजकतत्वों को हिरासत में लिया। इनके चालान किए और काउंसलिंग के बाद सख्त हिदायत देकर छोड़ा। वाहन चलाते वक्त मोबाइल के उपयोग पर सात लोगों पर कार्रवाई की। नशे में वाहन चलाने के जुर्म में आठ चालकों को गिरफ्तार किया गया। रेट्रोसाइलेन्सर युक्त वाहन समेत नियमों के उल्लंघन में 16 वाहन सीज किए गए। इनमें से दस का डीएल निरस्त किया गया। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि ऑपरेशन रोमियो के दौरान जिले भर में कार्रवाई की जा रही है। अराजक तत्वों को सबक सिखाया जा रहा है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि जनपद में अभियान आगे भी जारी रहेगा। सड़कों पर शराब पीने वालों पर अभियान का असर होने लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...