गंगापार, फरवरी 24 -- करनाईपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरा पुलिस चौकी पर एसीपी फूलपुर विवेक यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने उपस्थित लोगों से कहा कि सब लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं। बैठक में एसओ ब्रजेश सिंह, चौकी प्रभारी सिकंदरा ब्रजेश कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मुनीषा नंद मिश्र, पूर्व प्रधान मो. अकरम, बीडीसी सदस्य भोले तिवारी, अवनीश द्विवेदी, शिवकुमार यादव, लक्ष्मीकांत पटेल, बृजेश कुमार पांडेय, शुभम मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...