बहराइच, सितम्बर 16 -- रिसिया। रिसिया के नरसिंह डीहा गांव एक बार फिर प्रतिमा खंडित करने का मामला सामने आया है। अराजक तत्वों ने गांव के बाहर पक्के तालाब में स्थापित शिव जी की प्रतिमा को क्षति ग्रस्त कर दिया है। एक सप्ताह पूर्व इसी गांव में डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। तब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि यहां नियमित पूजा होती है। और सुबह ,शाम को ग्रामीण पूजा पाठ करने जाते हैं। और एक पुजारी भी है। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंच्रे, तो शिव जी की प्रतिमा को क्षति ग्रस्त पाया। पुजारी दीना नाथ वर्मा ने जब देखा, तो लोगों को जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी और सीओ पयागपुर राज सिंह भी मौके पर पहुंचे। प्रतिमा की मरम्मत कराई जा रही है। थानाध्यक्ष म...