बलिया, नवम्बर 30 -- फेफना (बलिया)। फेफना थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव में शनिवार के देर रात गांव के कुछ अराजकतत्वों ने बगीचे में रखे धान के बोझ में आग लगा दिया। आग की चपेट में आने से लगभग 150 बोझ धान जलकर राख हो गया।सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। निजी पंपसेट और हैंडपंप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सागरपाली निवासी जोगी राम अपने खेत से धान की फ़सल का कटाई करने के बाद पांडेयपुर बगीचे में रखकर अपने घर चले गए। इसी बीच शनिवार की देर रात अराजक तत्वों ने धान के बोझे में आग लगा दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने राजस्व टीम को सूचना दी। जोगी राम का कहना है कि कुछ तो फसल तूफ़ान से बर्बाद हो चुकी थी, बचा हुआ आग से जलकर नुक़सान हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.