सुल्तानपुर, जून 16 -- भदैया। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन के किनारे रोपे गए छायादार पौधों को रविवार की रात अराजकतत्वों ने फूंक दिया। सोमवार की सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल की। मामले में कार्रवाई की बात कहीं जा रही है। आग से रामनगर चौराहे पर वन विभाग की ओर से लगाए गए 100 से अधिक पौधे जलकर राख हो गए हैं। बता दे कि, वन विभाग ने एक साल पहले फोरलेन के दोनों किनारों पर भदैंया क्षेत्र में 20 हजार छायादार पौधे लगाए थे। इन पौधों को स्वच्छ पर्यावरण और यात्रियों की सुविधा के लिए रोपा गया था। स्थानीय लोगों को सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई और वन विभाग को सूचित किया। सुलतानपुर से बनारस तक करीब 150 किलोमीटर की दूरी है। इसमें ढखवा बाजार से सोनांवा बॉर्डर तक 48 किलोमीटर सुलतानपुर जिले में आता है। वन विभाग ने 10 ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.