प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 15 -- हथिगवां। इलाके के बसिया का पुरवा पुरनेमऊ स्थित कैलाश नाथ पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रबंधक ने चारदीवारी बनवाई थी। अराजकतत्वों ने स्कूल की चारदीवारी को गिरा दिया। इसके पहले भी अराजकतत्वों ने स्कूल की चारदीवारी गिराई थी। स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बार-बार चारदीवारी गिराने से बच्चों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। प्रधानाचार्य ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...