उरई, मार्च 28 -- कुठौंद। कुठौंद थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के बाहर सरकारी भूमि पर लगी बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जैसे ही मामले की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत किया और कुछ ही देर बाद वहां पर दूसरी प्रतिमा स्थापित करवा दी और घटना करने वाले को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। गांव के बाहर पंचायत घर के समीप सरकारी भूमि पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित है, जिसमें एक प्रतिमा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया। उसके पहले अराजक तत्वों तत्वों ने पंचायत घर में लगे कैमरे को भी टेढ़ा कर दिया था, जिससे प्रतीत होता है इसमें किसी शरारती तत्व जो स्थानीय गतिविधियों से वाकिफ था उसके द्वारा घटना को अंजाम दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.