समस्तीपुर, फरवरी 4 -- रोसड़ा। थाना क्षेत्र के मब्बी रेलवे फाटक के समीप गोविंदपुर रोड स्थित अरहर के खेत में बुधवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के छेछनी निवासी स्व. लक्ष्मी राउत के पुत्र टुनटुन राउत के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक पिछले दस वर्षों से शहर के शारदानगर मोहल्ला में भी निवास कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे संजय कुमार सिंहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। मृतक के गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं, जीभ बाहर निकली हुई थी तथा गले में गमछा भी लिपटा हुआ मिला। वहीं मृतक का चश्मा आंखों पर ही लगा हुआ था। पुलिस के अनुसार, घटनास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.