वाराणसी, दिसम्बर 2 -- जक्खिनी (वाराणसी)। आराजी लाइन विकास खंड के टड़िया गांव के प्रगतिशील किसान रणजीत रघुवंशी ने अरहर (मालवीय) की नई प्रजाति विकसित की है। इस प्रजाति को केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने परीक्षण के बाद मान्यता दे दी है। रणजीत रघुवंशी को प्रमाण पत्र दिया है। यह प्रमाण पत्र 15 वर्ष के लिए वैध है। बीएचयू के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं प्लांट ब्रीडर डॉ. यूपी सिंह से प्रशिक्षण लेकर किसान ने इस प्रजाति को विकसित किया। रणजीत रघुवंशी ने बताया कि 240 दिन में फसल परिपक्व हो जाती है। एक एकड़ में 10 से 12 क्विंटल अरहर का उत्पादन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...