फतेहपुर, जनवरी 31 -- सहालग आने से पहले ही एक बार फिर दाल व रिफाइंड में महंगाई का तड़का लग गया है। जबकि दुकानदार अभी अन्य सामान में भी बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगा रहे हैं। वहीं दाल व रिफाइंड के दामों में इजाफा होने के कारण एक बार फिर से लोगो की जेबें ढ़ीली हो रही हैं। सहालग आने से पहले लगने वाले महंगाई के तड़के के कारण गरीबों की पहुंच से एक बार फिर से दाल व रिफाइंड दूर हो रहे हैं। साथ ही किचन का भी बजट गड़बड़ा रहा है। ग्रहणी अशोका गुप्ता निवासी रामगंज पक्कातालाब ने बताया कि अरहर की दाल को घर में अधिक पसंद किया जाता है लेकिन इसके दामों में इजाफा होने के कारण पहुंच से दूर हो रही है। बताया कि पूर्व में सप्ताह में पांच दिन अरहर की दाल का ही सेवन किया जाता था लेकिन अब महज तीन दिन ही इस दाल को बनाया जा रहा है। वहीं ग्रहणी रीना सिंह निवासी पीरनपुर ने ...