भभुआ, फरवरी 15 -- बोले भभुआ, अरहर की खेती में बढ़ती मुश्किलें, लागत और नुकसान से जूझ रहे किसान कीट प्रकोप से खराब होती फलियां और बाजार व्यवस्था बनी बड़ी समस्या खेती में बढ़ती लागत, घटती पैदावार ने किसानों की चिंता बढ़ाई भभुआ, नगर संवाददाता। भभुआ सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में अरहर की खेती करने वाले किसान इन दिनों कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। कभी मौसम की मार, कभी कीट रोग का प्रकोप तो कभी बाजार में उचित दाम नहीं मिलने से किसानों की कमर टूटती दिख रही है। किसानों का कहना है कि अरहर की खेती में पहले की तुलना में लागत काफी बढ़ गई है, लेकिन उसके अनुपात में लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीज, खाद, दवा और सिंचाई पर खर्च लगातार बढ़ रहा है, जिससे छोटे और सीमांत किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। रमाकांत पांडेय, केशव सिंह, प्रद्युम्न पटेल, चंद...