बरेली, फरवरी 23 -- बीमा कर्मी संघ की ओर से रविवार को वार्षिक अधिवेशन का आयोजन निजी होटल में किया गया। कानपुर से आए नॉर्थ सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पलाइज फेडरेशन के महामंत्री राजीव निगम ने कहा कि बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का संगठन पूरे देश के पैमाने पर पुरजोर विरोध करता है। महामंत्री गीता शांत ने प्रतिवेदन साथियों के समक्ष प्रस्तुत किया व सर्वेश अग्रवाल ने लेखा प्रस्तुत किया जिस पर सार्थक चर्चा के बाद सदन ने इस को सर्वसम्मति से पास किया। सर्वसम्मति से अरविंद देव सेवक को संघ का अध्यक्ष, गीता शांत को महामंत्री और सर्वेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। अधिवेशन में अनामिका सारस्वत, मुस्तकीम, शशांक कुमार, हरिवंश, सुशांत बोस, मुन्नवर, पूनम ओबेरॉय, मनीषा रस्तोगी, पंकज कुमार, वसीम व सर्वेश सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी ...