कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में कर्मचारी संघ आम सभा व वार्षिक चुनाव का आयोजन हुआ। सभा का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हर समस्या के समाधान के लिए संगठन हमेशा खड़ा है। राष्ट्रीय शर्करा संस्था कर्मचारी संघ के चुनाव में अरविंद कुमार सविता सभापति, हेमंत कुशवाह उपसभापति, अजीत कुमार मंत्री, दिलीप गिरी व पीयूष त्रिवेदी संयुक्त मंत्री, दीपक कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं, सदस्य के रूप में महेंद्र कुमार, ध्रूप श्रीवास्तव, रजत उपाध्याय, पान सिंह रावत और विकास ठुकराल विजयी हुए। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, उपाध्यक्ष केडी द्विवेदी ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.