गोपालगंज, जनवरी 10 -- उचकागांव,एक संवाददाता। प्रखंड के श्यामपुर व्यायाम शाला परिसर में शनिवार को दिवंगत शिक्षक डॉ अरविंद यादव की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई। जिसका अनावरण जिला परिषद अध्यक्ष अमित राय उर्फ अंकु राय, सदर विधायक सुभाष सिंह, विधान, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव आदि ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर भाजपा विधायक सुभाष सिंह ने कहा कि दिवंगत शिक्षक अरविंद यादव समाज के दबे-कुचले लोगों की हमेशा आवाज बुलंद करते थे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सदा प्रयासरत रहते थे। उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। मौके पर मुखिया सुरेंद्र राम, मो. असलम, उप मुखिया उत्तम साह, पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण चौधरी,सुरेश चौधरी, पिंटू सिंह, संतोष कुमार राजा, पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...