पटना, फरवरी 24 -- श्री अरविंद महिला कॉलेज एनएसएस यूनिट और बिहार अग्निशमन सेवा, फायर स्टेशन के सहयोग से अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य प्रो. साधना ठाकुर ने की। उन्होंने आगजनी जैसी आपदाओं से बचाव के लिए जागरूकता पर जोर दिया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ़ सपना बरुआ ने आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। मुख्य प्रशिक्षक सुधा कुमारी (फायर स्टेशन प्रतिनिधि) ने अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, प्राथमिक बचाव तकनीकों और आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों का विस्तृत प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...