बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- अरविंद बने लोजपा (आर) मजदूर सेल के प्रदेश महासचिव फोटो 09 शेखपुरा 01 - पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से नियुक्ति पत्र लेते अरविंद पासवान। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बुधौली निवासी अरविंद पासवान को लोजपा (आर) के मजदूर सेल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इनका मनोयन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश यादव द्वारा किया गया है। इतना ही नहीं अरविंद पासवान को नालंदा एवं लखीसराय जिला का प्रभारी भी बनाया गया है। वहीं, बबलू पासवान को मजदूर सेल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, विजय पासवान सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है। शेखपुरा आने पर कार्यकर्ताओ ने अरविंद पासवान को फूल मालाओं से लाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.