गिरडीह, फरवरी 22 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद कुमार निषाद उर्फ बबलु निषाद ने धनवार नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और आगामी चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता को नगर के समग्र विकास, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। अरविंद कुमार निषाद ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो नगर पंचायत को एक आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जाएगा और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से विशेष रूप से संवाद कर उनके सुझाव भी सुने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...