नई दिल्ली, मार्च 28 -- आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ केस दर्ज होने पर संजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सिंह ने आरोप लगाया कि जब कोर्ट के आदेश में बीजेपी नेताओं का नाम भी था तो सिर्फ आप नेताओं पर ही क्यों केस दर्ज किया गया। कहा कि इस देश में सिर्फ बीजेपी का कानून चल रहा है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पोस्टर लगाने के लिए शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और मनोज तिवारी का भी नाम लिखा था। कोर्ट ने इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था, लेकिन सिर्फ अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज की गई है। इससे साबित होता है कि इस देश में सिर्फ बीजेपी का कानून चल रहा है। आप नेता ने कहा कि यह कानून का सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.