नई दिल्ली, जनवरी 11 -- गुरु तेग बहादुर मुद्दे पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना पर तीखा हमला बोला है। सचदेवा ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल डरे हुए हैं और अपनी घबराहट में उन्होंने पंजाब पुलिस का इस्तेमाल करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। इसके साथ ही वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी मार्लेना की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आतिशी विधानसभा में अपना बयान देने के फौरन बाद दिल्ली से गायब हो गई हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, विधानसभा अध्यक्ष की ओर से स्पष्टीकरण के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन वे एक बार भी पेश नहीं हुईं। सचदेवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता जांच और जवाबदेही से भाग रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.