नई दिल्ली, मार्च 24 -- विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के करीब डेढ़ महीने बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल के सामने दिल्ली के नए प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज नई दिल्ली सीट के चुनाव परिणाम का भी जिक्र किया। गौरतलब है कि इस सीट पर केजरीवाल को भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने मात दी जो अब पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं। सौरभ भारद्वाज ने नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल की हार की तुलना महाभारत में अभिमन्यु के वध से की। सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'जिस तरह से अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली का चुनाव हुआ है। मैं तो जब सुनता हूं मुझे ऐसा लगता है कि जैसे चक्रव्यू के अंदर अभिमन्यु को घेरकर छल-कपट के साथ वध किया गया था, वैसे ही हमारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.