नई दिल्ली, जनवरी 2 -- दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने शहर में शिक्षकों को लेकर झूठी जानकारी फैलाने की वजह से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया है। सूद ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिए झूठी जानकारी फैलाई कि दिल्ली में शिक्षकों को अब कुत्तों की गिनती करनी होगी। सूद ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, 'सरकार ने आम आदमी पार्टी और खासकर उनके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर सुविचारित फैसला किया है कि हम दिल्ली में शिक्षकों के संदर्भ में फैलाए जा रहे फेक न्यूज के खिलाफ पुलिस को शिकायत दें, एफआईआर जारी करें। हम स्वघोषित बेरोजगार नेताओं पर बहुत टिप्पणी नहीं करते लेकिन अबकी बार यह फेक न्यूज फ...