नई दिल्ली, अगस्त 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए दो पूर्व मंत्रियों व वर्तमान में विधायक का भाजपा सरकार में कद बढ़ गया है। भाजपा शासित दिल्ली सरकार ने गांधी नगर से विधायक अरविंदर सिंह लवली को यमुनापार विकास बोर्ड और मंगोलपुरी से विधायक राजकुमार चौहान को ग्रामीण विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाने का फैसला किया है। दोनों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिलेगा। बताते चलें कि दोनों ही नेता कांग्रेस की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दोनों भाजपा में शामिल हुए थे। अरविंदर सिंह लवली पूर्वी दिल्ली के जमीन से जुड़े नेता हैं और शीला सरकार में परिवहन, शिक्षा जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सरकार ने उनके अनुभवों का फायदा उठाने के लिए यमुनापार में विकास कार्यों के लिए गठित यमुना विकास बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.