सीवान, जनवरी 14 -- सीवान, हिप्र। जिले में पोषणयुक्त चावल की उपलब्धता के मद्देनजर बिहार राज्य खाद्य निगम ने समितियों को चावल आपूर्ति के लिए स्वीकृत्यादेश जारी कर दिया है। इसको लेकर स्वीकृत्यादेश जारी होने के बाद जिले में चावल की आपूर्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। गौर करने वाली बात है कि इस चरण में जिले में केवल अरवा पैक्स राइस मिलों के लिए ही पोषणयुक्त चावल की आपूर्ति की गई है। एसएफसी के आईटी मैनेजर चमन कुमार ने बताया कि निगम द्वारा भेजे गए पोषणयुक्त चावल की मात्रा के अनुसार जिले में कुल 13 लॉट चावल की आपूर्ति की जा सकेगी। उस हिसाब से संबंधित पैक्सों को स्वीकृत्यादेश जारी कर दिया गया है। आदेश मिलने के बाद मिलों द्वारा पोषणयुक्त चावल उठाव और आपूर्ति की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि तय समय-सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूर...