जहानाबाद, जून 2 -- तस्कर के पास से 31400 रुपया नगद और चार मोबाइल जब्त सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजा जाएगा अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना की पुलिस टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 मलह टोली से 98 पुड़िया स्मैक के साथ एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 31400 रुपया नगद और चार मोबाइल भी बरामद किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि स्मैक कारोबारी स्मैक की बिक्री कर रहा है। तभी पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी में स्मैक के साथ चंदन कुमार एवं देवंती देवी को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.