जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- किसान जीरो टिलेज से गेहूं की करें बुवाई अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य के 30 प्रतिशत यानी की 6600 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो पाई है जबकि 22 हजार हेक्टर गेहूं बुवाई के लिए कृषि विभाग द्वारा लक्ष्य निर्धारित है। बुवाई विलंब के कारणों में हर क्षेत्र में अलग-अलग समस्या है। कही कटनी का कार्य पूरा नहीं हुआ तो कहीं खेतों में नमी है। इस संबंध में किसान रामाधार सिंह का कहना है कि जिले में धान की रोपनी विलंब से होने के कारण फसल तैयार होने में देर हुई है। जब फसल तैयार हुआ तो वर्षा हो गई जिससे खेतों में पानी जमा हो गया था। पानी सूखने के बाद कटनी धीरे-धीरे मैन्युअल ढंग से हो रहा है। जैसे-जैसे खेत खाली हो रहा है वैसे-वैसे गेहूं की बुवाई हो रही है। दूसरी ओर किसान विश्राम शर्मा का कहना है कि कटनी के समय ख...