जहानाबाद, जनवरी 13 -- परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने का निर्देश प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक में दिए गए कई निर्देश अरवल, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस अवर निरीक्षक नियुक्ति प्रारंभिक परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। परीक्षा को लेकर जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बिहार सरकार में पुलिस अवर निरीक्षक पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता परीक्षा 18 जनवरी को दो पालियों में अरवल जिला के कुल 05 परीक्षा केन्द्रों...