जहानाबाद, मार्च 20 -- अरवल, निज संवाददाता। स्थानीय विधायक महानंद सिंह के द्वारा अरवल में जाम की समस्या को लेकर विधान सभा में सवाल उठाए गए। उन्होंने सदन में बताया कि बालू लदे वाहनों के कारण शहर में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इसको देखते हुए कम से कम बालू लदे वाहनों पर शहर में प्रवेश पर सुबह 8 बजे से रात्रि 08 बजे तक नो इंट्री लगायी जाए। विधायक ने बताया कि उनके द्वारा उठाए गए सवाल का कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने सदन में कहा कि अरवल महाजाम से अस्पताल, विद्यालय ,दुकानदार प्रभावित है। जाम के कारण फुटपाथ व छोटे दुकानदार समेत बाजार की दुकानदारों की कमाई बंद है। उन्होंने शहर में सुबह 08 बजे रात 08 बजे तक भारी वाहनों पर नो इंट्री लगाने, दुकानदारों का कर्ज माफी एवं मुआवजा देने की मांग की। अरवल जाम में वाहन के धुआं के कारण हवा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.