जहानाबाद, सितम्बर 6 -- अरवल निज संवाददाता।बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ, जिला इकाई अरवल ने राज्य कमिटी के आह्वान पर दस सूत्री मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला। महासंघ गोप गुट भवन से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक तक जुलूस निकाला गया। दर्जनों कर्मी इस जुलूस में शामिल रहे, जिनका नेतृत्व मनिंद्र कुमार ने किया। जुलूस में शामिल कर्मियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपनी एकता और संघर्षशीलता का जोरदार प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट अरवल के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि अगर मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी तेज होगा। जुलूस में महासंघ गोप गुट के सचिव रणविजय कुमार, कोषाध्यक्ष विमल कुमार, संयुक्त सचिव विपिन कुमार, उपाध्यक्ष विकर्ण कुमार, कार्यपालक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.