जहानाबाद, फरवरी 6 -- अरवल, निज प्रतिनिधि इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 16 केन्द्रों पर शांतिपूण परीक्षा हो रही है। स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संचालन के लिए अधिकारी सर्तक हैं। शुक्रवार को भी विभिन्न केन्द्रों का अधिकारियों ने जायजा लिया। किसी परीक्षा केन्द्र से परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित किए जाने की सूचना नहीं है। परीक्षा के प्रथम पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 11716 के विरुद्ध 11566 उपस्थित एवं 161 अनुपस्थित पाये गये। वहीं द्वितीय पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 3810 के विरुद्ध 3707 उपस्थित एवं 103 अनुपस्थित पाये गये। शुक्रवार को दोनों पालियों की परीक्षा से 264 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उच्च विद्यालय मिर्जापुर में 539 उपस्थित जबकि 03 अनुपस्थित, एसएसएसजीएस कॉल...