जहानाबाद, फरवरी 9 -- अरवल, निज प्रतिनिधि जिले के 16 परीक्षा केन्द्रों पर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है। निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण के आयोजन के लिए वरीय पदाधिकारियों के द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। सोमवार को दोनों पाली की परीक्षा से 274 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं एक भी छात्र के निष्कासित किए जाने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 11386 के विरुद्ध 11200 उपस्थित एवं 166 अनुपस्थित पाये गये। वहीं द्वितीय पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 3665 के विरुद्ध 3557 उपस्थित एवं 108 अनुपस्थित पाये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.