जहानाबाद, जुलाई 30 -- अरवल, निज संवाददाता। आंख के इलाज हेतु अरवल जिला में अवस्थित माँ नेत्रालय को आयुष्मान भारत से सूचीबद्ध किया गया। विगत माह जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के द्वारा माँ नेत्रालय को सूचीबद्ध किये जाने हेतु बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति को अनुशंसा किया गया था। तदोपरांत बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति से अनुमोदन की स्वीकृति दी गयी है। जिला कार्यान्वयन इकाई जो कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के लिए बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति का कार्यान्वयन इकाई के रूप में जिला में क्रियान्वित है, द्वारा अस्पताल के साथ तीन साल का एकरारनामा किया गया है। अरवल जिला के निवासियों के लिए आयुष्मान भारत से नि:शुल्क इलाज कराना अब सुगम होगा। जिला कार्यान्वयन इकाई के डीपीसी नलिन मौर्य ने बताया कि अन्य स्पेशलिटी के रोग के लिए अस्पतलों को गुणवत्ता में सुधार करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.