जहानाबाद, जनवरी 19 -- चुनाव को लेकर बार में पूरे दिन रही गहमा गहमी अध्यक्ष पद पर तीन और महासचिव पद के लिए चार लोग आजमा रहे हैं किस्मत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अगामी 22 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर कराया जाएगा। अरवल, निज संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। अरवल कोर्ट परिसर स्थित लायर्स हॉल में 20 दिसंबर को सुबह 10:30 से 3 बजे तक मतदान होगा उसके बाद 4 बजे से मतगणना प्रारंभ किया जाएगा। देर रात तक परिणाम मिलने की संभावना है। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी डॉ.अखिलेश सिंह, निसार अख्तर अंसारी ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 189 मतदाता हैं जिसके लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाता को जिला बार एसोसिएशन अरवल द्वारा जारी किया गया कोई भी फोटो युक्त पहचान पत्र लाना जरूरी होगा, चुनाव की तैयारी...